oplus_16
Spread the love

काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे प्राथमिक शिक्षक, मांगों को लेकर शिमला में कैंडल मार्च।

शिमला। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने शुक्रवार को राजधानी शिमला में कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने चौड़ा मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार से पूर्व में की गई घोषणाओं और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
प्राथमिक शिक्षक हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर चौड़ा मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते अब शिक्षक आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक अब काले बिल्ले लगाकर स्कूलों में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान भी प्राथमिक शिक्षक अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।
शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि शीतकालीन सत्र के दौरान मंत्रियों और विधायकों की भी घेराबंदी की जाएगी और उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। संघ का कहना है कि सरकार को शिक्षकों की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि आंदोलन की स्थिति पैदा न हो।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading