Spread the love

शिमला /कुल्लू | हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य में 24 स्थानों पर न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया है। इनमें से कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम पारा माइनस व केलांग का शून्य में दर्ज किया है। दिन में मौसम साफ बना रहने के बावजूद धूप में भी तपिश कम हुई है। सुंदरनगर और बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में पूरे महीने मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। नवंबर के 18 दिन सामान्य से 89 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में सामान्य से 90, चंबा, हमीरपुर व कांगड़ा 98, किन्नौर 58, कुल्लू 93, लाहुल-स्पीति 79, मंडी 99, शिमला 99, सिरमौर 100, सोलन 91 व ऊना में 85 फीसदी कम बारिश हुई है।

अधिकतम तापमान

ऊना 27.4, हमीरपुर में 25.8, नाहन में 23.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 24.7, मंडी में 23.9, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 18.6, मनाली में 17.8 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

न्यूनतम तापमान

शिमला 9.0, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 5.0, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.7, ऊना 9.2, नाहन 9.2, केलांग 0.1, पालमपुर 7.0, सोलन 5.8, मनाली 4.1, कांगड़ा 8.5, मंडी 7.7, हमीरपुर 7.1, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी -5.1, नारकंडा 6.3, भरमौर 8.9, रिकांगपिओ 4.7, सेऊबाग 3.6, बरठीं 8.0, कसौली 10.7, सराहन 5.3, ताबो -5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading