शिमला | हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार दोपहर को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत रैली निकाली। इस दाैरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। राजभवन पहुंचने पर प्रदर्शन उग्र हो गया।इस दाैरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। युकां कार्यकर्ताओं को राजभवन में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं राज्य प्रभारी शेष नारायण ओझा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यपाल के खिलाफ भी नारेबाजी इस दौरान हुई और उन पर आरएसएस के लोगों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया। यह रैली कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से शुरू होकर राज्यपाल निवास राजभवन तक पहुंची, जहां युवा कांग्रेस ने राजभवन का विशाल घेराव किया और राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन राज्यपाल के माध्यम से सौंपा।
प्रतिभा सिंह बोलीं, वोट चोरी रोकनी होगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर देशव्यापी संघर्ष का जो आह्वान किया गया है, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी उसी के अनुरूप पूरी मजबूती और एकता के साथ इस आंदोलन में शामिल है। यह लड़ाई केवल एक राज्य या एक चुनाव की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा और हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है। हम सबको मिलकर वोट चोरी रोकनी होगी।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.