शिमला/कुल्लू | हिमाचल के पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने केे साथ धूप खिलने के आसार हैं। सात दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। भाखड़ा डैम के जलाशय क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वीरवार को कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। इससे अधिकतम पारे में भी कमी दर्ज हुई है।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.