डलहौजी | पर्यटन नगरी डलहौजी के पंचपुला में सैलानियों की गाड़ी अचानक हैंड ब्रेक निकलने से अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर पीछे खिसक गई। हादसे के दौरान गाड़ी खाई में गिरने से पहले पेड़ से अटक गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन को खाई की ओर खिसकता देख इसमें सवार पर्यटकों की सांसे कुछ देर के लिए हवा में अटक गई। इस दौरान चार पर्यटकों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। यह खौफनाक मंजर पंजपूला स्थित होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार पंजपूला में टैम्पो टै्रवलर में पर्यटक सवार हो रहे थे। वाहन चालक हैंड ब्रेक लगाकर बाहर निकल गया था। इसी दौरान अचानक हैंड ब्रेक निकलने से वाहन पीछे की ओर से खिसकते हुए खाई की ओर सरकने लगा। इस दौरान चार पर्यटक वाहन से बाहर कूद गए, जबकि कुछेक वाहन के सडक़ किनारे पेड़ से टकराने के बाद नीचे खाई में लुढक़ गए। पर्यटकों की मदद हेतु चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके की ओर लोग दौड़ पड़े। उन्होंने वाहन में सवार सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में टैम्पो ट्रेवलर में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.