Spread the love

कुल्लू । जिला कुल्लू की सैंज घाटी के मातला गांव में एक गौ शाला में आग लग गई। आग के कारणों को पता नहीं लग पाया है। आग की घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सब्जा चन्द की गौशाला में बुधवार रात को अचानक आग लग गई। गौशाला से आग की लपटाें को उठता देख प्रभावित परिवार आसपड़ोस के ग्रामीणों की मदद के लिए चिल्लाया।

लोग उनकी आवाज सुन कर तुरंत मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणाें ने पानी से आग को बुझा दिया। आग की घटना में गौशाला समेत यहां रखा अन्य खेतीबाड़ी का सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाते हुए साथ लगते चार घरों को जलने से बचा लिया गया। आग बुझाने का कार्य देर रात तक चलता रहा।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading