Spread the love

 

← Back

Thank you for your response. ✨

शिमला।विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत चिनार पौधरोपण के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओकओवर, शिमला से चिनार पौधरोपण के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया।

यह पहल ‘मिशन लाइफ’ के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” योजना के तहत शुरू की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं चिनार का पौधा रोपित कर प्रदेशवासियों को अधिक हरित, स्वच्छ और संरक्षित हिमाचल प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया। इस विशेष पौधरोपण अभियान के तहत शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रथम चरण में 500 चिनार के पौधे आगामी दिनों में लगाए जायेंगे।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने डॉ संजय सूद,प्रधान मुख्य अरण्यपाल(वन बल प्रमुख)द्वारा लिखित वन विभाग की चार पुस्तकों जिसमें क्षेत्र पुस्तक वन बोध, पर्यावरण प्रबंधन और विनियमन, वानिकी परियोजनाएं; वन संरक्षण आजीविका सुधार एवं एकीकृत सुधार और कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने सर्वोदय बाल आश्रम रोकबुड के बच्चों व पोर्टमोर स्कूल के बच्चों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस गरिमामयी समारोह में केहर सिंह खाची हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष, श्री कमलेश कुमार पंत,मुख्य सचिव, डॉ संजय सूद,प्रधान मुख्य अरण्यपाल(वन बल प्रमुख जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading