शिमला । मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का छह महीने का सेवा विस्तार पूरा होने के बाद मंगलवार को राज्य सचिवालय में उन्हें विदाई दी गई। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का जिम्मा सौंप दिया है। नया मुख्य सचिव कौन हो… इस पर देर रात तक मंथन चला रहा। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार केके पंत नए सीएस हो सकते हैं। हालांकि, संजय गुप्ता भी रेस में बताए जा रहे।मुख्य सचिव पद पर फैसला लेने की प्रक्रिया के बीच केके पंत मंगलवार को दिन भर मुख्यमंत्री के साथ-साथ रहे। वह ओकओवर में भी सीएम के साथ रहे। फिर प्रबोध सक्सेना की विदाई पार्टी में शामिल हुए।
राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने करीबियों और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ देर रात तक मंथन किया। दूसरे दावेदार संजय गुप्ता मंगलवार को नई दिल्ली में थे। वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते मुख्य सचिव बनने के लिए वह भी अपना पक्ष रखते रहे। प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति 31 मार्च, 2025 को होनी थी, मगर उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। सेवा विस्तार की यह अवधि 30 सितंबर को खत्म हो गई। प्रबोध सक्सेना 1990 बैच के आईएएस अधिकारी थे, जबकि संजय गुप्ता का बैच 1988 का है। अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.