Spread the love

शिमला । हिमाचल कांग्रेस में नए अध्यक्ष और संगठन को लेकर होने वाली नियुक्तियों के लिए हलचल बढ़ गई है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को शिमला आने का आमंत्रण दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रविवार शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए और सोमवार शाम तक वापस भी लौट आए। माना जा रहा है कि हिमाचल में चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान के साथ-साथ संगठन में नियुक्तियों को लकर भी फैसला हो सकता है।

पार्टी हाईकमान सभी पक्षों से चर्चा कर इस बारे में फैसला करने के मूड़ में है। दूसरी तरफ, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्तूबर को शिमला के रिज मैदान पर होगा। इस कार्यक्रम को भी राज्य सरकार ही कर रही है। संभव है इसके लिए मुख्यमंत्री ने औपचारिक तौर पर दिल्ली में निमंत्रण दिया हो।

मुख्यमंत्री ने की सीजेआई पर हमले की निंदा

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश की मुख्यमंत्री ने कड़ी निंदा की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह सीधे-सीधे संविधान की आत्मा पर हमले का प्रयास है। आज देश में संविधान और सांविधानिक मूल्यों के खि़लाफ भडक़ाने की कोशिश की जा रही है। हम मुख्य न्यायाधीश के साथ हैं और संविधान एवं सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक पीछे नहीं हटेंगे।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading