हमीरपुर । बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। चढ़ावे की गणना में गड़बड़ी सामने आने पर ट्रस्ट ने इस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। अब शुक्रवार और सोमवार को चढ़ावे की गणना के दौरान ही बैंक कर्मी मंदिर के गणना कक्ष से कैश को एकत्र करेंगे। पहले गणना के अगले दिन चढ़ावे की राशि को बैंक कर्मियों के हवाले किया जाता था, लेकिन अब गणना के तुरंत बाद चढ़ावे की राशि को बैंक कर्मी को सौंपा जाएगा। यह बैंक कर्मी मंदिर के गणना कक्ष में सीसीटीवी की मौजूदगी में कैश को अपने कब्जे में लेंगे। मंदिर में चढ़ावे की गणना में 29 सितंबर को हुई गड़बड़ी के बाद यह फैसला लिया गया है।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.