शिमला | रिज मैदान पर लगाई गई आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शिरकत करेंगी। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में वीरभद्र समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और सचिन पायलट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पूरी कैबिनेट कार्यक्रम में शामिल होगी।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.