शिमला | फागू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस की चपेट में आया व्यक्ति हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ। आईजीएमसी शिमला ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। यह हादसा सोमवार रात को हुआ। फागू में मृतक सरफराज पुत्र बकील अहमद निवासी गांव डबकी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बार्बर की दुकान करता था। सरफराज घर जाने के लिए फागू चौक पर बस का इंतजार कर रहा था।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सरफराज की मौत के बाद उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए सरफराज उन्हें फागू लेकर आया था। अपनी तीन बेटियों का दाखिला उसने फागू के सरकारी स्कूल में करवाया है, ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना पाएं। अपनी बीवी और अपने बेटे को लेने घर से निकला सरफराज अब कभी वापस नहीं लौटेगा। स्थानीय लोगों ने बताया की मिलनसार व्यवहार रखने वाले सरफराज का सपना उसकी बेटियों को पढ़ा-लिखाकर अपने पांव पर खड़े होने लायक बनाना था। इसके लिए वह दिनरात मेहनत कर रहा था। उसकी सबसे बड़ी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ रही है।

Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.