Spread the love

आनी| कुल्लू जिला के निरमंड में एक सरकारी कार्यालय की वायरल फोटो प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रदेश सरकार पर निशाना साधे जाने के बाद अब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने पलटवार किया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए साफ किया कि सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में पाइप वाली छत का निर्माण 1990-91 में किया गया था। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि यह कार्य करीब 35 वर्ष पूर्व भाजपा की सरकार के समय में हुआ था। अब जब छत में रिसाव प्रारंभ हुआ और उसे बदलने हेतु खोला गया, तो यह स्थिति सामने आई है। विभाग ने यहां पर सीजीआई शीट लगाने का कार्य शुरू किया है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को संबोधित अपनी पोस्ट में कहा कि आप जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कार्य अपेक्षित नहीं है। दरअसल, पिछले दिनों कुल्लू जिला में एक सरकारी भवन की छत में पाइपों के इस्तेमाल को दर्शाती फोटो वायरल हुई थी। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने भी उक्त वायरल फोटो को पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से सवाल दागा था कि वह बताएं कि यह घोटाला है या व्यवस्था परिवर्तन। इसके बाद जलशक्ति विभाग के मंत्री व राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री ने पूरे मसले पर विभाग से रिर्पोट प्राप्त की तथा वस्तुस्थिति को सबके सामने रखते हुए इसे अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading