शिमला | हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एक हफ्ते के अंदर एलान हो सकता है। नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कांग्रेस हाईकमान इस संबंध फिर राय ले सकता है। सीएम सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बारे में अक्तूबर अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में फैसला लिया जा सकता है।यह उल्लेखनीय है कि पिछले करीब 11 महीने से हिमाचल प्रदेश में पार्टी की पूरी कार्यकारिणी भंग चल रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, राज्य विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और संजय अवस्थी अध्यक्ष पद की दावेदारी में बताए जा रहे हैं। प्रतिभा सिंह का कार्यकाल एक साल पहले पूरा हो चुका है। कांग्रेस संगठन में इस समय वह अकेली अध्यक्ष ही हैं। बाकी कोई भी पदाधिकारी नहीं है।
आगामी दिनों में बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे सीएम सुक्खू
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगामी दिनों में बिहार में चुनाव प्रचार के लिए भी जाएंगे। सुक्खू बिहार में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। वह उत्तर भारत में कांग्रेस के अकेले मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उन्हें बिहार में चुनाव प्रचार में समय देने को कहा गया है।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.