शिमला | नगर निगम शिमला की वीरवार को बचत भवन में हुई मासिक बैठक में मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पांच साल करने पर खूब हंगामा हुआ। भाजपा पार्षदों ने जहां खुलकर इसका विरोध किया वहीं कांग्रेस के एक धड़े ने सदन में खड़े रहकर सरकार के इस फैसले पर मौन रखकर आपत्ति जाई। हंगामे के चलते सदन 28 मिनट तक स्थगित रहा।
दोपहर ढाई बजे महापौर सुरेंद्र चौहान ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की तो कृष्णानगर वार्ड के भाजपा पार्षद बिट्टू कुमार पाना ने कार्यकाल बढ़ाने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते भाजपा के कई पार्षद समर्थन में उतर आए। इसके बाद महिला पार्षदों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद बिट्टू कुमार पाना ने संविधान की प्रति उठाकर कहा कि सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाया है। महापौर ने कहा कि यह सरकार का फैसला है, इसलिए शांत हो जाओ।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.