Spread the love

शिमला | राज्य के एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू यानी केएनएच की वर्किंग में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। हिमाचल सरकार आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा की तर्ज पर रोबोटिक सर्जरी शुरू कर रही है। अब गायनी के ऑपरेशन भी इसी रोबोटिक सर्जरी के तहत होंगे। इसलिए कमला नेहरू अस्पताल में गायनी की सिर्फ ओपीडी लगेगी, जबकि सर्जरी आईजीएमसी में होगी। यानी आईपीडी को आईजीएमसी में शिफ्ट किया जा रहा है। नई व्यवस्था में गायनी विभाग के कुछ ऑपरेशन अब आईजीएमसी में रोबोटिक तकनीक से किए जाएंगे। वहीं, सामान्य प्रसव और अन्य ऑपरेशन केएनएच में ही जारी रहेंगे। गौरतलब है कि सामान्य प्रसव और अन्य ऑपरेशन अब भी अपने केएनएच में ही होंगे, रोबोटिक सर्जरी के मामले आईजीएमसी में भेजेे जाएंगे। केएनएच में गायनी और एंटीनेटल यानी मातृ एवं नवजात देखभाल दोनों की ओपीडी पहले की तरह ही मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। केवल रोबोटिक सर्जरी वाले केस आईजीएमसी भेजे जाएंगे।

इसके लिए आईजीएमसी में आईपीडी बेड अलग से अलॉट किए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक तय करेंगे कि कौन से मरीज रोबोटिक सर्जरी के लिए जाएंगे, जिसमें मरीज और तीमारदारों की सहमति अनिवार्य होगी। आईजीएमसी में ऑपरेशन करवाने वाली महिला मरीजों के लिए 50 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। सर्जरी शुरू करने के लिए केएनएच के चिकित्सकों से आवश्यक उपकरण ब्यौरा लिया गया है। अब आईजीएमसी प्रशासन इन वस्तुओं की खरीद और अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि रोबोटिक सर्जरी का फायदा गायनी के मरीजों को भी मिलना चाहिए। इसलिए इसे सारी व्यवस्था में अब बदलाव हो रहा है।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading