Spread the love

शिमला | नारकंडा के पास डोगरा मंडी में शनिवार की रात को टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सड़क किनारे यदि क्रैश बैरियर नहीं होता तो ट्रैवलर खाई में जा गिरती। ट्रैवलर में 33 लोग सवार थे, जिनमें से 29 घायल हुए हैं। 16 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। चालक सहित सभी घायल नेपाल के करनाली प्रांत के हैं।

नेपाल के यह लोग किन्नौर में सेब का सीजन लगाकर वापस जा रहे थे। कुमारसैन थाना में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उसके खून और पेशाब के सैंपल भी लिए गए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि वह नशे तो नहीं था। हादसा रात करीब 2:00 बजे हुआ। नारकंडा के आगे डोगरा मंडी के पास मोड़ पर चालक ट्रैवलर पर नियंत्रण नहीं सका और सड़क पर पलट गई। ट्रैवलर घसीटती हुई क्रैश बैरियर से जा टकराई। क्रैश बैरियर नहीं होता तो वह सड़क किनारे खाई में गिर जाती।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। सभी घायलों को कुमारसैन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद 16 लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज रफ्तारी के कारण हुई है। कुमारसैन थाना में चालक राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
आईजीएमसी शिमला रेफर किए लोगों में कमला (27), यमुना (27), निरुता (30), राम (18), सुष्मिता (चार माह), संदेश (31), रामलाल (50), सुंदर (18), ममता (18), सरस्वती (55), लाल बहादुर (70), विमला (18), हरीश (25), विष्णु (18), भीम बहादुर (56), रोशन (4), विजय (26) शामिल है। इसके अतिरिक्त घायलों में संजीत (24), प्रेमिका(18) कालिका (25), हरी(35), गणेश(27), बिश्ल पुन(28), चालक राजकुमार (36), विपना (26), सुशील (2), धन कुमारी (50) ,नारायण (34), शक्ति (34) लोग शामिल है।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने हादसे में घायल हुए लोगों को आईजीएमसी पहुंच कर हाल चाल जाना। अनुपम कश्यप ने बताया कि कुमारसैन, रामपुर और जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर घायलों की देखरेख में लगे हैं। उन्होंने सभी घायलों से मिलकर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। सभी घायलों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading