Spread the love

शिमला | आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी आएंगे। मंडी में सीएम सुक्खू और राहुल गांधी का यह दौरा आगामी नौ नबंवर को होने की संभावनाएं हैं। मंडी जिला प्रशासन सहित बिलासपुर और कुल्लू प्रशासन के आलाधिकारियों को भी इस प्रस्तावित दौरे के तहत तैयारियां मुक्कमल करने के निर्देश शिमला से दे दिए गए हैं। आपदा प्रभावितों को राहत बांटने का प्रोग्राम मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में मंडी प्रशासन उन लोगों की सूची को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है, जिनके घर इस आपदा में तबाह हुए हैं। सीएम द्वारा आपदा प्रभावितों को घर बनाने के लिए चार चार लाख के चेक प्रदान किए जांएगे।

इसके लिए राज्य सरकार ने कुल 500 करोड़ की व्यवस्था की है। मंडी जिला प्रशासन इस प्रोग्राम को अंदरखाते सात नबंवर को आयोजित करने में जुटा था, लेकिन राहुल गांधी के बिहार चुनाव में व्यस्त होने के कारण अब इसे नौ नबंवर को किया जा सकता है। बता दें कि हिमाचल में बरसात के दौरान 1817 घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। अब आपदा प्रभावितों को घर बनाने के लिए राहत राशि आबंटन की मुहिम मंडी से शुरू हो रही है। राज्य सरकार ने बारिश में तबाह हुए घर को बनाने के लिए कुल सात लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसी के तहत मंडी से प्रभावितों को पहले चरण में घर बनाने के लिए चार-चार लाख की राशि आबंटित करने की मुहिम शुरू की जा रही है। इस दौरान सरकार के कुछ मंत्री और कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बल्ह दौरा आगे सरकेगा

मंडी में सीएम के नौ नबंवर का दौरा फाइनल होने के बाद 11 नबंवर को बल्ह के कंसा चौक में होने वाला कार्यक्रम आगे सरक जाएगा। प्रकाश चौधरी ने कहा कि बल्ह दौरे के लिए नौ को ही सीएम से अगली डेट ली जाएगी। उम्मीद है कि सीएम 17-18 नबंवर तक बल्ह आएंगे।

752 करोड़ का नुकसान

मंडी जिला में बरसात और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही हुई है। जिला में लगभग 752 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिला में पूरी तरह से तबाह घर 288 हैं। आंशिक रूप से टूटे घरों की संख्या 593 है। हिमाचल में बरसात से 8023 घरों को नुकसान हुआ है।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading