Spread the love

शिमला | शिमला पुलिस की नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के अफीम और चिट्टे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पकड़ी गई चिट्टे और अफीम को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शिमला के ठियोग और रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा और अफीम पकड़ी है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा और अफीम कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से अहम खुलासे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना ठियोग क्षेत्र का है। पुलिस टीम नेशनल हाईवे-पांच पर विद्युत बोर्ड के कार्यालय के पास गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली गई। जांच के दौरान युवक के कब्जे से करीब 9.690 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान लोवेश निवासी गांव चौकी, डाकघर कुफरी, तहसील एवं जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा मामला पुलिस थाना रोहड़ू क्षेत्र का है। पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने आईएसबीटी रोहड़ू में एक व्यक्ति से 128 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान सुरेंद्र चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी गांव रगटू, डाकघर क्यौरा, तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी एक निजी बस कंपनी में कंडक्टर के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

उधर, एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस चिट्टे और अफीम के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading