Spread the love

मंडी | पड्डल में सुक्खू सरकार के गठन की तीसरी सालगिरह पर होने वाले सरकारी प्रोग्राम की तैयारियां निहारने को दो मंत्री एक साथ मंडी का दौरा कर रहे हैं। बल्ह के शशि शर्मा को जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के तुरंत बाद सियासी हवाओं का रूख पढऩे के लिए दो मंत्रियों का एकाएक आगमन हो रहा है। मंत्रियों का यह आगमन इसलिए भी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 28 नवंबर को ही झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर का सात दिवसीय दौरा भी शुरू हो रहा है। इन सात दिनों में कांग्रेस संगठन के गठन को माथापच्ची होने वाली है। ऐसे में जश्न की तैयारियों के बीच दो मंत्रियों का मंडी आना इस दृष्टि से भी खास हो गया है कि सरकार का विजन होना क्या है।

जश्न से इनकार कर रही सुक्खू सरकार अगले दो सालों का विकास का खाका भी विजन के सहारे खिंचने वाली है और मंडी कांग्रेस नए जिलाध्यक्ष की तलाश में झारखंड का फॉर्मूला अप्लाई कर रही है। दोनों मंत्रियोंं के आगमन के पीछे सरकारी अधिकारी जो तर्क दे रहे हैं वह केवल इतना भर है कि प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक करेंगे।

आज पहुंचेंगे मंडी

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा नगर एवं ग्राम नियोजन व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मंडी प्रवास पर आ रहे हैं। धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर भी उनके साथ रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार पंचायतीराज मंत्री 28 नवंबर को सायं करीब चार बजे मंडी पहुंचेंगे।

बैठक का दौर

मंडी आ रहे दोनों मंत्री अधिकारियों से बैठक करेंगे। इस बैठक में मंडी डीसी अपूर्व देवगन सहित एडीएम मदन लाल, एडीसी गुरसिमर सिंह एसडीएम रूपेंद्र कौर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोनों मंत्री इस दौरान अपने अपने विभागों के अधिकारियों से अलग अलग भी बैठकें करेंगे।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading