शिमला/कुल्लू | हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरने से ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। बुधवार रात ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7.3 डिग्री दर्ज हुआ। हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और कुल्लू की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई हैं। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में वीरवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बदले मौसम के बीच शिमला से सटे पर्यटन क्षेत्र कुफरी में भी पाला जमने लगा है। क्षेत्र की पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम चल रहा है।उधर, दो दिन की मरम्मत के बाद वीरवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों की आवाजाही के लिए खुल गया। बर्फ देखने सैकड़ों सैलानी उमड़े।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी में सुबह और देर रात के समय कुछ जगह शुक्रवार को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। भाखड़ा बांध, ब्यास नदी और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का अलर्ट है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर में 2.9, भुंतर में 1.8, कल्पा में 0.4, धर्मशाला में 5.8, ऊना में 6.6, नाहन में 9.6, पालमपुर में 4.0, सोलन में 2.9, मनाली में 1.7, कांगड़ा में 5.5, मंडी में 5.2, बिलासपुर में 7.5, हमीरपुर में 5.1, जुब्बड़हट्टी में 7.5, कुफरी में 3.6, नारकंडा में 4.5, भरमाैर में 4.7, रिकांगपिओ में 2.5, सेऊबाग में 1.2, बरठीं में 5.8, कसाैली में 8.1, सराहन में 5.1, देहरागोपीपुर में 7.0 और बजाैरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में पारा माइनस 5.7 डिग्री रहा। उधर, वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, हमीरपुर में 23.3, बिलासपुर में 22.4, कांगड़ा में 23.1, सोलन में 23.0, मंडी में 22.2, नाहन में 25.0, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 17.4 और मनाली में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.