शिमला | हिमाचल प्रदेश में पुलिस की वर्दी पहन कर रील बनाने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसा करने वाले कर्मचारियों को सीधे निलंबित किया जाएगा और विभागीय जांच भी होगी। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर अधिकारियों और कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी जाएगी, साथ ही डिमोशन भी होगी। गंभीर मामलों में सेवा से हटाने तक की कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। यदि किसी कृत्य में आपराधिक तत्व पाया जाता है तो आपराधिक मामला भी चलाया जाएगा।
एसओपी के अनुसार पुलिस वर्दी में सोशल मीडिया रील, निजी प्रचार, धार्मिक, राजनीतिक या व्यक्तिगत प्रकृति की कोई वीडियो, फोटो, या पोस्ट अपलोड करना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। निजी सोशल मीडिया खातों पर भी पुलिस से संबंधित सूचनाएं, जांच की स्थिति, अपराध से जुड़े तथ्य, पीड़ित, आरोपी की पहचान या ड्यूटी स्थल की वीडियो साझा करना वर्जित रहेगा।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.