ऊना | हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का काम राम नाम का विरोध करना और राम में विश्वास करने वालों के कार्यों में बाधा डालना रहा है। कांग्रेस के लोग रामसेतू का विरोध, श्रीराम मंदिर का विरोध करते थे। अब गरीबों के विरोध पर उतर आए है। कांग्रेस के लोग कभी गरीबी हटाओं के नारे लगाते थे। इनके समय गरीबी तो नहीं हटी, गरीब ही हट जाते थे। ऊना मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस इस बात को हजम नहीं कर पा रही है कि देश के करोड़ों गरीब व जरूरतमंद लोगों को 100 दिहाड़ी के बदले 125 दिन की दिहाड़ी का अवसर मिल रहा है। मोदी सरकार मानदेय बढ़ाने का काम कर रही है।
पहले 15 दिन बाद पेमेंट मिलती थी, अब एक हफ्ते में पेमेंट मिलेगी। कांग्रेस के समय पैसे डकार लिए जाते थे, लेकिन अब समय बदला और पेमेंट सीधे खातों में आ रही है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि 1960 के दशक से इस तरह की योजनाएं चल रही है। 1989 में जवाहर रोजगार योजना नाम रखा गया। इसके बाद वर्ष 2009 में इसका नाम महात्मा गांधी मनरेगा योजना किया गया। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस को 2009 में ही महात्मा गांधी की याद आई।
सवाल उठाया
सांसद ने सवाल उठाया कि नाम बदलने से पहले कांग्रेस को महात्मा गांधी के विचार और आदर्श क्यों याद नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने विकसित भारत, ग्रामीण विकास के लिए जी राम जी योजना को शुरू किया है, जिस पर कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.