शिमला | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू फिर दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले वह शुक्रवार सुबह शिमला से बिलासपुर जिला के दौरे पर रवाना होंगे। सीएम सुक्खू यहां एंटी चिट्टा वाकथॉन को रवाना करेंगे। चिट्टे के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने और लोगों को जागरूक करने के लिए इससे पहले मुख्यमंत्री शिमला, धर्मशाला, हमीरपुर में भी ऐसे ही वॉकथॉन आयोजित कर चुके हैं। अब बिलासपुर की बारी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू यहां कुछ उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद वह एम्स हेलिपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौर हो कि 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक सुबह दिल्ली में तय हुई है।
इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी भाग लेना है। इसके बाद अप्पर यमुना रिवर फ्रंट मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी मुख्यमंत्री सुक्खू की बैठक हो सकती है। गृह मंत्री इस मामले पर अधिकारियों के स्तर पर बैठक ले चुके हैं। अब मुख्यमंत्री के साथ बैठक इसमें जरूरी है। इस दौरान हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली गए हैं। इसके बाद अब मुख्यमंत्री सुक्खू भी दिल्ली जा रहे हैं। इसलिए यह भी संभव है कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से संबंधित मामलों पर भी दोनों की चर्चा हो जाए। हिमाचल में कांग्रेस को अभी भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन करना है। यह काम लंबे समय से लंबित है।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.