Spread the love

शिमला | हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार गुरुवार को शिमला से दिल्ली पहुंच गए हैं। 27 दिसंबर तक वह दिल्ली में ही रुकेंगे। इस बीच वह शुक्रवार को राजधानी में पार्टी हाईकमान के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। बताया जा रहा है कि हिमाचल में होने वाले जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर वह शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष के दौरे के चलते आगामी दिनों में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां होना भी तय माना जा रहा है। विनय कुमार गुरुवार सुबह शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए और रात्रि ठहराव के लिए हिमाचल भवन पहुंचे। वह शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात करेंगे। अहम है कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर चला हुआ है।

उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार गत दिनों पार्टी में समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं की ताजपोशी करने का बयान दे चुके हैं और साथ ही एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत को भी संगठन में लागू करने की बात उन्होंने कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष इन तमाम मुद्दों पर भी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर भी पक्ष रखेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में दो दिनों के प्रवास के बाद विनय कुमार 27 दिसंबर को दोपहर बाद दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से नालागढ़ के लिए रवाना होंगे।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading