Spread the love

मनाली | पुलिस ने मनाली में एक और देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं और चार लड़कियों को जबरन धंधे में फंसा पाए जाने के बाद रेस्क्यू किया गया। थाना प्रभारी मनीष शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।पुलिस के अनुसार मालरोड और बाहणु पुल के आसपास गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। बाहणु पुल के पास जाल बिछाकर दोनों युवकों को दबोचा गया, जो 22 वर्षीय निक्की परमार उर्फ योगी और धर्मेंद्र सोल्की बताए गए हैं। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। पुलिस ने लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया है और आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत अब  तक कई गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार जारी है।

एक सप्ताह के भीतर पकड़ा दूसरा गिरोह
पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार से जुड़ा दूसरा गिरोह पकड़ा है। बाहरी राज्यों से लाकर लड़कियों को इस धंधे में धकेला जा रहा है। पर्यटन सीजन के दौरान ऐसे गिरोह के सक्रिय होने की संभावना अधिक जताई जा रही है। पुलिस ने बीते रविवार को भी मालरोड में सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। मालरोड में इस तरह की सौदेबाजी से पर्यटन कारोबारियों में चिंता थी। यह गिरोह पुलिस के रडार पर है। सूत्रों के अनुसार नववर्ष पर सक्रिय हुए देह व्यापार से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए ही पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इसमें और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading