Spread the love

शिमला | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि देश में मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने व इसके मूल उद्देश्य कमजोर करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश में पांच जनवरी से क्रमबद्ध जिलों व ब्लॉकों में धरने-प्रदर्शन आयोजित करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर तक इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी। सोमवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्रीमंडल के अन्य सहयोगियों, पार्टी नेताओं के साथ सांकेतिक अनशन पर बैठने के बाद विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने व इसके मूल उद्देश्यों को कमजोर करने का डटकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा है कि इसके लिए कांग्रेस पूरे देश में राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है, जिससे केंद्र की भाजपा सरकार को इसके मूल स्वरूप में लाने के लिए बाध्य किया जा सकें।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोची समझी राजनीति के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने के साथ-साथ जिस जल्दबाजी में अपने किसी भी सहयोगी दल को विश्वास में लिए बगैर मंत्रिमंडल में चर्चा किए इसे राष्ट्रपति से मंजूर करवाया, वह बहुत ही निंदनीय है। इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई संशोधन सीमित चर्चा के बाद पास कर रातों रात राष्ट्रपति से मंजूर करवाया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल इस बिल पर विस्तृत चर्चा चाहते थे, पर ऐसा नहीं किया गया।

विदेश दौरे से लौटे मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला — लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह विदेश दौरे से शिमला लौट गए हैं। अब दो जनवरी से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक मंत्री लोगों से मुलाकात भी करने वाले हैं। इसके अलावा विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट बैठक में भी उपस्थित रहने वाले हैं। इसके साथ ही विक्रमादित्य सिंह विंटर कार्निवाल में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, विक्रमादित्य अपने कार्यालय में लोगों से भी मुलाकात करेंगे। विदेश दौरे से लौटने के बाद अब सडक़ों के कार्य के बारे में भी विक्रमादित्य सिंह अधिकारियों से ब्यौरा लेने वाले हैं।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading