शिमला । पूर्व कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के कार्यकाल में आउटसोर्स आधार पर कंपनियों के माध्यम से लगे करीब दो सौ अलग अलग श्रेणी के कर्मचारियों के रोजगार पर संकट आ गया है। विवि प्रशासन ने इन कर्मचारियों की सेवाओं को बुधवार से ब्रेक दे दी है। सभी विभागाध्यक्षों और शाखा प्रमुखों की कुलसचिव ने बुधवार से आउटसोर्स कर्मचारियों से किसी तरह का कार्य न लेने के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनकी कंपनियों के साथ हुए करार का नवीनीकरण नहीं किया है। इसकी प्रक्रिया को छह अक्तूबर तक करने की बात कही है।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.