Spread the love

शिमला । हिमाचल प्रदेश में चार अक्तूबर से फिर से मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में चार से छह अक्तूबर तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में तीन अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिला में चार अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है, चार को कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी, पांच को कुछ स्थानों पर तथा छह को कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading