शिमला । लंबे मंथन के बाद हिमाचल सरकार ने साल 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। गुप्ता को नौकरशाही की बागडोर थमाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठता को तरजीह दी है। गुप्ता पहले से मुख्य सचिव पद के दावेदार रहे हैं। इससे पूर्व उनसे कनिष्ठ अधिकारियों आरडी धीमान और प्रबोध सक्सेना को मुख्य सचिव बनाया गया था। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार शाम को ही संजय गुप्ता ने मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभाल लिया है। प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति के चलते मुख्य सचिव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाईं जा रहीं थीं। इसी बीच, अमर उजाला ने 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति होने का खुलासा किया था।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.