शिमला । राजधानी शिमला के जाखू हनुमान मंदिर परिसर में वीरवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा पर कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने शाम 6:30 बजे रिमोट से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया।इस अवसर पर मंदिर में नाभा युवा कला केंद्र की ओर से झांकी भी निकाली गई। झांकियां नाभा से शुरू हुई और एजी चौक से लोअर बाजार, शेर ए पंजाब होते हुए रिज पहुंची और इसके बाद झांकियां 4:30 बजे जाखू हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने श्रीराम और रावण सहित कुंभ कर्ण और मेघनाद के युद्ध के दृश्यों को दर्शाया। इस दौरान जाखू में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। सीएम सुक्खू ने कार्यक्रम में सभी को दशहरा की हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई दी।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.