Spread the love

चंबा | युवती और विधायक हंसराज के बीच के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित युवती के पिता ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले साल मुझे और मेरी बेटी को किडनैप कर शिमला ले गए और डरा धमकाकर ही बयान बदलवाया गया। बयान न बदलने पर विधायक और उसके गुंडों ने घर में आग लगा देने की भी धमकी दी। इससे खौफजदा होकर मेरी बेटी ने बयान बदला।

पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी का पुराना फोन ले गए और उसे तोड़ दिया। जब बेटी ने नया फोन लिया तो विधायक उस पर मैसेज कर डराता-धमकता था और उसे बुलाता था। एक साल पहले तीसा न्यायालय में बेटी का बयान हुआ। पिता ने आरोप लगाया वहां से उसे और बेटी को विधायक के दो कार्यकर्ता और पीए किडनैप कर शिमला ले गए। उन्होंने बेटी का फोन ले लिया और मेरा फोन स्विच ऑफ करवा दिया। विधायक ने बेटी से कहा कि उसे दिल्ली और सेंटर से टिकट काटने को लेकर फोन आ रहे हैं।

लिहाजा, उसने बयान न बदला तो उसके घर को आग लगा दी जाएगी। इसके बाद उन्हें लिखकर बयान दिया, जिसे मजबूरन बेटी ने लाइव आकर पढ़ा। इतना ही नहीं, उन्हें गाड़ी में बिठाकर चंबा कोर्ट ले जाया गया। बीच में उन्हें कहीं पर उतरने तक नहीं दिया गया। घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। जिस पर बेटी ने चंबा कोर्ट में अपना बयान बदला। पीड़िता के पिता ने कहा कि एक साल तक वे सभी डर के साये में रहे। उसके बावजूद विधायक की पत्नी ने बेटी को फोन कहा कि पति के मंत्री बनते ही पहना नंबर तेरा आएगा। इसके बाद बेटी रोती-बिलखती रही। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी बेटी को न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है।

हंसराज ने बद्दी के लोगों से मांगी माफी

हिमाचल की जनता और सोलन के बद्दी-नालागढ़ में काम कर रहे लोगों से चुराह के विधायक हंसराज ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़ की हड्डी है। हमने सभी को नहीं कहा था बल्कि, व्यक्ति विशेष पर यह टिप्पणी की थी, जिसने चुराह, चंबा के चरित्र को लांछन लगाने की कोशिश की है। यदि किसी की भावनाएं इससे आहत हुई है तो उनसे माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी औरत से गलत नहीं किया है। सोशल मीडिया पर एक नेरेटिव सेट किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि राजनीतिज्ञ होने के चलते लोगों की हमसे पूरी अपेक्षाएं हैं। पाइप फिटर का बेटा चुराह से निकलकर चार चुनाव जीतकर आगे बढ़ा है तो ऐसे में मेरा ही यह दायित्व बनता है कि मुझ से अपेक्षाएं रखने वालों के लिए मुझे भी आगे आना पड़ता है। कहा कि राजनीति षड्यंत्रों और साजिशों से भरी रहती है। आज की तारीख में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है, जिम्मेवारियां भी सभी की जुड़ी हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक की ओर से सोलन में रहते हुए युवती पर फ्लैट, महंगे फोन और कपड़ों को लेकर तंज कसा था।


Discover more from The Insight Mirror

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from The Insight Mirror

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading