शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। 81 पुलिस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेशों में 62 एचपीएस अधिकारी हैं। इनमें चार जिलों के एसपी बदले गए हैं और तीन जिलों में एसपी की स्थायी नियुक्ति दी गई है। आईपीएस अधिकारियों के बजाय हिमाचल मूल के छह गैर आईपीएस अधिकारियों को जिलों के एसपी की स्थायी कमान सौंपी गई है और कुल सात जिला कप्तानों की स्थायी नियुक्ति के आदेश हुए हैं। वहीं, 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं, जबकि चार को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सुक्खू सरकार का पुलिस महकमे में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।
एचपीएस अधिकारियों में वर्ष 2006 बैच के मदन लाल -2 को कुल्लू, 2007 बैच के सुशील कुमार को जिला किन्नौर, 2007 बैच के विजय कुमार को जिला चंबा और 2008 बैच के कुलभूषण वर्मा को पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षकों की नियुक्तियां दी गई हैं। इसके साथ ही 2007 बैच के ही विनोद कुमार -2 को पुलिस जिला बद्दी में स्थायी नियुक्ति मिली है। उनके पास पहले ही इस पद का कार्यभार था। 2007 बैच के बलवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के रूप में वर्तमान पुलिस अधीक्षक की सेवानिवृत्त के बाद नियुक्ति मिलेगी। इन एचपीएस अधिकारियों के अलावा एसपी कांगड़ा के रूप में आईपीएस अधिकारी अशोक रतन को स्थायी नियुक्ति दी गई है। वह नुरपूर जिला के एसपी थे।
Discover more from The Insight Mirror
Subscribe to get the latest posts sent to your email.